महराजगंज
महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल के खुले बॉर्डर क्षेत्र ठूठीबारी की संवेदनशीलता को देखते हुए, आज , मंगलवार को सायं तक सी समवाय ठूठीबारी में एक महत्वपूर्ण सामान्य बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल के खुले बॉर्डर क्षेत्र ठूठीबारी की संवेदनशीलता को देखते हुए, आज , मंगलवार को सायं तक सी समवाय ठूठीबारी में एक महत्वपूर्ण सामान्य बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एसएसबी के सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र विश्वास ने की।
बैठक में मुख्य रूप से चाइल्डकेयर और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। ठूठीबारी बॉर्डर से होने वाली संभावित मानव तस्करी की रोकथाम और इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त, बैठक में विदेशियों के आगमन और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सीमा पार से होने वाली समान तस्करी को रोकने के लिए भी आवश्यक उपायों पर चर्चा हुई। साथ ही, सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण (इन्फ्रोचमेंच) की समस्या और उसके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कोतवाली पुलिस , कस्टम विभाग के अधिकारी, मानव सेवा संस्थान के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी हितधारकों ने सीमा सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय और सहयोग पर बल दिया।
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा हर पल अलर्ट रहने की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया गया। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























