सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज़, 250 वर्ग मीटर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के कड़े निर्देशों के अनुपालन में सिद्धार्थनगर जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के कड़े निर्देशों के अनुपालन में सिद्धार्थनगर जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया है। नौगढ़ के नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व ग्राम बर्डपुर 11 में यह कार्रवाई की गई, जो थाना नौगढ़ और ब्लॉक बर्डपुर, तहसील नौगढ़ के अंतर्गत आता है।

इस कार्रवाई के दौरान, गाटा संख्या 184 में स्थित खाद गड्ढे की लगभग 250 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया और राजस्व तथा पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

नौगढ़ के तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल द्वारा पहले ही बेदखली का आदेश जारी किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई अमल में लाई गई। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के साथ लेखपाल राजेश चाहर, लेखपाल आलोक मिश्रा, राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी और थाना नौगढ़ का पुलिस बल शामिल था।

तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध कब्जों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध कब्जा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.