महराजगंज: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने आज जिला कारागार, महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने आज जिला कारागार, महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया।वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल के सामान्य बैरक, महिला बैरक, पाकशाला और पूरे जेल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके समाधान के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी झा ने बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यकतानुसार उन्हें चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एक अल्पवयस्क बंदी ने जमानतदार के अभाव में अपनी रिहाई न हो पाने की समस्या जिलाधिकारी को बताई। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल न्यायालय के साथ समन्वय कर बंदी की जमानत की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जेल निरीक्षक ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जेल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जेल में 619 पुरुष बंदी, 52 महिला बंदी, 62 अल्पवयस्क बंदी और 09 विदेशी बंदी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक आशीष रंजन और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का यह निरीक्षण जेल में व्यवस्था और बंदियों के कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.