नगर पंचायत चौक: भीषण गर्मी में मिलेगी राहत, 11 वार्डों में लगेंगे 1000 लीटर के RO प्लांट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के निवासियों के लिए एकअच्छी खबर है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के निवासियों के लिए एकअच्छी खबर है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने शुद्ध और ठंडे पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के 11 वार्डों में, जिसमें वार्ड नंबर 4 सेनानी नगर भी शामिल है, 1000 लीटर क्षमता वाले आरओ प्लांट लगाए जाएंगे।

यह महत्वपूर्ण निर्णय हाल ही में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया। इस बैठक में सभी सभासदों ने एकमत से इस प्रस्ताव का समर्थन किया। नगर पंचायत चौक की अध्यक्ष और ईओ की उपस्थिति में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

इस कल्याणकारी योजना के लागू होने से नगर पंचायत चौक और इसके आसपास के दुकानदार, स्थानीय नागरिक, और विशेष रूप से गर्मी में यात्रा करने वाले राहगीरों को आसानी से शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। यह पहल निश्चित रूप से गर्मी के मौसम में लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.