सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विकास खंड शोहरतगढ़ के न्याय पंचायत टेकनार में एक मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल की स्थापना की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर अनुमानित रूप से 30 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विस्तृत प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विचार करने का आश्वासन दिया है।
टेकनार न्याय पंचायत एक विस्तृत क्षेत्र है, जिसके अंतर्गत कुल 9 ग्राम सभाएं आती हैं। इनमें गुजरौलिया खालसा, गुजरौलिया ग्रांट, मुड़िला बुजुर्ग, मुड़िला खुर्द, कपिया ग्रांट, कपिया खालसा, कौवा, पकड़ी और नवढ़िहवा ग्राम सभाएं शामिल हैं। यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नेपाल की सीमा से महज 4-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल चिल्हिया-बर्डपुर रोड पर स्थापित किया जाएगा। यह विद्यालय कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। वर्तमान में इस पूरे क्षेत्र में जिला परिषद द्वारा संचालित स्कूलों के अतिरिक्त कोई अन्य उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध नहीं है। नए मॉडल स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे इस सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा और उनका भविष्य उज्जवल हो सकेगा। इस पहल से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























