अयोध्या में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट एवं इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप सेकैंडल मार्च निकाला गया

अयोध्या

अयोध्या जनपद में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के विरोध में अयोध्या में शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट एवं इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के विरोध में अयोध्या में शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट एवं इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट और इनर व्हील क्लब से जुड़े सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल हुए।

कैंडल मार्च में एडवोकेट राहुल सेन नंदवंशी ने अमर शहीद जवान भगत पांडे चौक पर मोमबत्ती जलाकर पहलगाम हमले में शहीद हुए 26 निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल सेन नंदवंशी ने कहा कि जिस क्रूर तरीके से आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की जान ली है, उसी तरह वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र के नाम पर हिंसा और हत्या करने वाले लोग आतंकवादी और दहशतगर्द हैं। उन्होंने समाज और बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की कि ऐसे लोगों का समर्थन न करें और उनके खिलाफ एकजुट होकर ठोस कार्रवाई करने के साथ-साथ उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर शहीदों को याद किया और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से अयोध्या के नागरिकों ने पहलगाम में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.