हज यात्रा के लिए 29 अप्रैल से लखनऊ से शुरू पहली उड़ान

महराजगंज

इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले महराजगंज जिले के 52 जायरीनों के लिए खुशखबरी है। उनकी यात्रा की उड़ान 29 अप्रैल से लखनऊ से शुरू हो जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले महराजगंज जिले के 52 जायरीनों के लिए खुशखबरी है। उनकी यात्रा की उड़ान 29 अप्रैल से लखनऊ से शुरू हो जाएगी। राज्य हज कमेटी ने इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक जानकारी दी है।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पत्र में सभी यात्रियों को उनकी उड़ान की तिथि से एक दिन पहले लखनऊ स्थित हज हाउस पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि हज यात्री वहां पहुंचकर खाड़ी देश की मुद्रा रियाल को भारतीय मुद्रा से एक्सचेंज कर प्राप्त कर सकें, जिससे उन्हें विदेश में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिले के हज ट्रेनर इमरानुल्लाह अंसारी द्वारा सभी 52 जायरीनों को हज यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और टीकाकरण संबंधी प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है। अब ये सभी यात्री अपनी-अपनी यात्रा टिकट पर निर्धारित तिथि के अनुसार 29 अप्रैल से लखनऊ से पवित्र यात्रा के लिए रवाना होंगे।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि सभी हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन अपनी यात्रा टिकट की तिथि से एक दिन पहले राज्य हज हाउस से संपर्क स्थापित करें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हज समिति की तरफ से सरोजनीनगर, लखनऊ स्थित एसबीआई काउंटर पर 2100 रियाल प्रति यात्री के हिसाब से भारतीय मुद्रा के बदले प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्री तत्कालीन मुद्रा दर के अनुसार एक्सचेंज का लाभ उठा सकते हैं।

इस व्यवस्था से महराजगंज के हज यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और वे अपनी यात्रा की शुरुआत बिना किसी मुद्रा संबंधी चिंता के कर सकेंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.