ठूठीबारी: विवेकानंद इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, चन्दन ने दसवीं में किया विद्यालय टॉप

महराजगंज

हर वर्ष की तरह, इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अथक परिश्रम का परिचय दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हर वर्ष की तरह, इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अथक परिश्रम का परिचय दिया है। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, इन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।

जिले के अनेक गांवों के विद्यार्थियों ने टॉप टेन की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कस्बे के स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने भी इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा में चन्दन ने 91.66% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया। इसी क्रम में सब्बा परवींन (88.16%), अनिकेत मद्धेशिया (85.33%), गोलू वर्मा (84.33%) और राजीव सहानी (83%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अंशिका मद्धेशिया ने 83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्नू पटेल (80%), प्रीति यादव (78.%), रितेश चौधरी (78.4%) और सविता गुप्ता (78.2 %) ने भी विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों के कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और उनके कुशल मार्गदर्शन को दिया।

बच्चों की इस शानदार सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और विद्यार्थियों में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर प्रबंधक नन्द प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य मोहन चौधरी, सहायक अध्यापक ऋषिकेश चौधरी, धनंजय चौधरी, डीके, ओंकार, मनोज चौधरी और गोविंद जायसवाल आदि ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.