महराजगंज
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रिठिया पड़री, टोला करखी में आज एक दुखद घटना घटी।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रिठिया पड़री, टोला करखी में आज एक दुखद घटना घटी। धानी ब्लॉक के निवासी राजू की पत्नी संतौला के घर में खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से आग लग गई।
इस घटना में राजू के दस बकरियां और दो भैंसें आग की चपेट में आ गईं, जिनमें से कई बेजुबान जानवर जिंदा जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि एक भैंस की हालत गंभीर है।
आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की वजह से घर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























