सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के खेतवल तिवारी गांव में आज एक दुखद घटना सामने आई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के खेतवल तिवारी गांव में आज एक दुखद घटना सामने आई। बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए।दो युवक की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए 30 वर्षीय सद्दाम नामक युवक का शव नदी से बरामद कर लिया है। हालांकि, 23 वर्षीय साहब और 14 वर्षीय जमाल अभी भी लापता हैं और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज सुबह 11 बजे घटी, लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी गोताखोरों के मौके पर न पहुंचने से बचाव कार्य में देरी हो रही है।
स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है। खेतवल तिवारी गांव में इस हादसे से गहरा शोक व्याप्त है और लापता युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























