बलरामपुर:हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2025 में प्रीति सिंह ने जिला में लहराया परचम

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा-2025 में कन्या इंटर कॉलेज, हरैया की छात्रा प्रीति सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 में से 565 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस साल जिले में कुल 20,823 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 19,723 परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 18,360 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जनपद में पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत 93.09% रहा है।

हाईस्कूल में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट-

  • प्रथम स्थान- प्रीति सिंह कन्या इंटर कॉलेज हरैया बलरामपुर, अंक 565/600, 94.17%
  • द्वितीय स्थान- विश्वास पटेल श्री सद्गुरु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रमनगरा लालपुर बलरामपुर, अंक 563/600, 93.83%
  • तृतीय स्थान- अरशद वारसी खान गवर्नमेंट इंटर कॉलेज गैसड़ी बलरामपुर और अनामिका मिश्रा बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज अंक 561/600, 93.50%
  • महिमा गुप्ता- स्कॉलर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला बलरामपुर, अंक 560/600, 93.33%
  • गृजेंद्र पटेल- बलरामपुर सिटी मोंटसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर, अंक 558/600, 93%
  • अमरनाथ शुक्ला- सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर, अंक 557/600, 92.83%
  • युवराज सिंह यादव- गवर्नमेंट इंटर कॉलेज गैसड़ी बलरामपुर, अनामिका- कसौधन बलरामपुर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज और कोमल- एसवी बीपीजी इंटर कॉलेज गालिबापुर, अंक 555/600, 92.50%
  • गोल्डी गुप्ता- स्कॉलर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला बलरामपुर, अंक 553/600, 92.17%
  • दिव्यांशी शुक्ला- बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज और मोहम्मद ताबिश हाजी शब्बीर हसन इंटर कॉलेज पचपेड़वा बलरामपुर, अंक 552/600, 92%
  • असनया जायसवाल- बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर और मलिक शोएब पंडित रामदुलारे पाण्डेय एस इंटर कॉलेज, अंक 551/600, 91.83%

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.