बलरामपुर:जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन. इंटरमीडिएट में दिव्यांश तिवारी और जैनब खान ने लहराया परचम

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम आज घोषित हुए, जिसमें बलरामपुर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम आज घोषित हुए, जिसमें बलरामपुर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में प्रथम स्थान दो छात्रों ने संयुक्त रूप से हासिल किया है: एम. वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज, उतरौला के दिव्यांश तिवारी और बलरामपुर सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज की जैनब खान। दोनों ही छात्रों ने 500 में से 455 अंक, यानी 91% अंक प्राप्त किए हैं।

दूसरे स्थान पर बी. पी. एस. इंटर कॉलेज, रेहरा बाजार के शशि पांडे रहे, जिन्होंने 452 अंक (90.40%) अर्जित किए। वहीं, सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज के आदर्श उपाध्याय ने 451 अंक (90.20%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस वर्ष जनपद बलरामपुर से कुल 15,323 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,732 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,754 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जिसके चलते जिले का पासिंग प्रतिशत 86.57% रहा।

इंटरमीडिएट टॉप 10 लिस्ट

  1. दिव्यांश तिवारी-एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला बलरामपुर-455/500=91% और जनाब खान बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज -455/500=91%
  2. शशि पांडे -डीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार बलरामपुर-452/500=90.40%
  3. आदर्श उपाध्याय-सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज बलरामपुर-451/500=90.20%
  4. शिवांगी कौशल- यस यस आर टी चौधरी जीआईसी बनभूसारा-450/500=90%
  5. प्रिंसी उपाध्याय- बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर-449/500=89.80
  6. अमरजीत मिश्रा- एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला बलरामपुर-446/500=89.20
  7. लकी दूबे -सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज बलरामपुर-444/500=88.80
  8. फातिमा जामिया बैतूल अल्लम इंटर कॉलेज धरमपुर उतरौला बलरामपुर-443/500=88.60
  9. अंकित कुमार कसौधन -बी आर कन्या इंटर कॉलेज धुंधरा बलरामपुर और हर्ष पांडे -ईशा वस्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर-465/500=88.20%
  10. प्रभात कुमार कैराती – बी आर कन्या इंटर कॉलेज धुंधरा बलरामपुर-440/500=88%

जिले में यह परीक्षा 67 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई थी, जिसकी निगरानी के लिए 3 जोनल, 9 सेक्टर और 67 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे जनपद के छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विभिन्न विद्यालयों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और सफल छात्र एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

 

Voice Of News 24