हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद महराजगंज जिले से प्रतिभागियों ने लहराया परचम, जानें महराजगंज से टाॅप लिस्ट में किसका-किसका नाम सुमार?

महराजगंज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड ने कल, गुरुवार को ही यह सूचना जारी कर दी थी कि 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने अपने वादे के अनुसार ही तय समय पर परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 10वीं कक्षा का परिणाम 90.11 प्रतिशत और 12वीं कक्षा का परिणाम 81.15 प्रतिशत रहा है, महराजगंज जिले का प्रदर्शन रहा शानदार इस बार इंटरमीडिएट में अभिषेक मद्धेशिया बना जिला टॉपर

निचलौल स्थित राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र अभिषेक मद्धेशिया ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा का टॉप स्थान हासिल किया है। अभिषेक की इस शानदार सफलता ने पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है।

हाई स्कूल में दीपशिखा और अनुपमा सिंह ने किया संयुक्त टॉप

 

हाई स्कूल की परीक्षा में भी छात्राओं ने कमाल कर दिया। दर सिंगार इंटर कॉलेज की दीपशिखा और श्रीमती कौशिल्या देवी इंटर कॉलेज की अनुपमा सिंह ने संयुक्त रूप से 600 में से 580 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्राएं जिले की संयुक्त टॉपर बनी हैं और उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जनपदवासियों में खुशी की लहर

छात्रों की इस शानदार सफलता से न केवल स्कूलों में उत्साह है, बल्कि जिले भर में हर्ष का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने टॉपर्स को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.