अखंड प्रताप सिंह बने व्यापार मंडल के संरक्षक, सिद्धार्थनगर में हुआ भव्य स्वागत समारोह

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने की। गौरतलब है कि हाल ही में अखंड प्रताप सिंह को अधिवक्ता एसोसिएशन का अध्यक्ष चौथी बार चुना गया है, जिस पर व्यापार मंडल द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।

इस खास मौके पर आयोजित समारोह में अखंड प्रताप सिंह ने संरक्षक पद की जिम्मेदारी ग्रहण की और सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सदैव सजग रहेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

समारोह में कई प्रमुख लोग शामिल हुए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, महामंत्री भीम चंद्र, संजय कसौधन, दिव्यांशु महाराज, हरिराम मिश्रा, विनोद कसौधन, शिवकुमार, राणा प्रताप सिंह, बैजनाथ और श्रीधर पांडे समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अखंड प्रताप सिंह को बधाई दी और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व की सराहना की और उनके अधिवक्ता संघ व व्यापार संगठन दोनों में योगदान को ऐतिहासिक बताया। समारोह के अंत में सभी ने संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24