महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर कोहारगड्डी चौराहे के पास कल शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर कोहारगड्डी चौराहे के पास कल शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार राजेश यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में राजेश यादव के साथ मोटरसाइकिल पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बिशनपुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को सीएचसी रतनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेश यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक सुरेंद्र यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























