बलरामपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत ,खेत किनारे मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कम

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के दिपवा बाग के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के दिपवा बाग के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खलवा निवासी बाबू द्विवेदी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की बाबू बुधवार देर रात तक घर नहीं लौटा था, जिसके बाद उसकी तलाश जारी थी। गुरुवार सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक के भाई सेवक दास उर्फ मुन्ना पंडित ने इस घटना को हत्या बताते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बाबू की गोली मारकर हत्या की गई है और पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

बाबू द्विवेदी के पिता झारखंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन फिलहाल सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की जानकारी के लिए नगर कोतवाली प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.