अयोध्या
अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर के शिव नगर स्थित साई नीर पानी प्लांट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर के शिव नगर स्थित साई नीर पानी प्लांट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद भारी हंगामा हुआ। मृतक की पहचान रिंकू के रूप में हुई है, जो पानी सप्लाई का काम करता था और थाना कैंट के गद्दोपुर का रहने वाला था।
आरोप है कि पानी प्लांट का मालिक बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को युवक के घर ले गया, जिससे स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि प्लांट मालिक मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था।
युवक की संदिग्ध मौत और पुलिस को सूचना देने में देरी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर उतर आए। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को सूचना नहीं दी गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























