आईपीएल 2025:मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथा मैच जीता के साथ सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी

स्पोर्ट्स डेस्क

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में शानदार वापसी करते हुए अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुंबई इंडियंस नेआईपीएल 2025 में शानदार वापसी करते हुए अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है। उन्होंने आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 71 रन बनाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 146 रन बना लिए। रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 40 रन बनाए।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है, जो टूर्नामेंट में उनकी मजबूत वापसी का संकेत देती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.