सोनौली बॉर्डर पर गमगीन माहौल: पहलगाम आतंकी हमले के शिकार नेपाली युवक का शव परिजनों को मिला

सोनौली/महराजगंज

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नेपाल के लुंबिनी प्रदेश निवासी संदीप न्यौपाने का शव कल देर शाम को भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर परिजनों को सौंप दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नेपाल के लुंबिनी प्रदेश निवासी संदीप न्यौपाने का शव कल देर शाम को भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर परिजनों को सौंप दिया गया। इस हमले में 28 से अधिक पर्यटकों की मौत हुई थी।

संदीप न्यौपाने घूमने पहलगाम गए थे, जहां आतंकी हमले में उनकी जान चली गई। कल उनके पार्थिव शरीर को भारतीय एम्बुलेंस के जरिए सोनौली बॉर्डर लाया गया, जहां भारत और नेपाल प्रशासन की मौजूदगी में शव हैंडओवर किया गया।

 

नेपाल के लुंबिनी प्रदेश निवासी संदीप न्यौपाने
नेपाल के लुंबिनी प्रदेश निवासी संदीप न्यौपाने

शव को देखते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शव हैंडओवर की प्रक्रिया के दौरान नौतनवा के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस सर्किल ऑफिसर जयप्रकाश त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद रहे। शव को भारत की ओर से नेपाल प्रशासन को सुपुर्द किया गया, जिसके बाद एम्बुलेंस के जरिए उसे लुंबिनी ले जाया गया।

स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकी संगठनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नेपाल सरकार ने भी अपने नागरिक की मौत पर गहरा दुख जताया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.