अयोध्या
अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान इंद्र प्रताप तिवारी ने अपने क्षेत्र गोसाईगंज के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की और क्षेत्र की आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सड़कों के निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी ने इन मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन भी दिया।
इस मुलाकात को क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय जनता को भरोसा है कि इससे गोसाईगंज विधानसभा को नई दिशा मिलेगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























