सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र में आज उस समय तनाव फैल गया जब बांसी तहसील प्रशासन और पुलिस बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की स्थापित मूर्ति को हटाने के लिए समोगरा गांव पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र में आज उस समय तनाव फैल गया जब बांसी तहसील प्रशासन और पुलिस बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की स्थापित मूर्ति को हटाने के लिए समोगरा गांव पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी झड़प हुई।
जानकारी के अनुसार बताते चले की ग्रामीणों ने मूर्ति हटाने का विरोध किया और पुलिस व राजस्व कर्मियों पर पथराव कर दिया। इस पथराव में बांसी के नायब तहसीलदार सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस और तहसील प्रशासन स्थापित मूर्ति को वहां से हटाकर अपने साथ ले गई है।
बताया जा रहा है कि समोगरा गांव में कुछ ग्रामीणों ने निजी या सरकारी जमीन पर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की थी। मूर्ति हटाने की इस कार्रवाई से क्षेत्र के एक विशेष वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।वहीं, इस घटना पर प्रशासन का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मूर्ति बिना अनुमति के स्थापित की गई थी। प्रशासन के अनुसार, नियम के तहत किसी भी महान पुरुष या किसी भी मूर्ति को स्थापित करने से पहले प्रशासन से स्वीकृति लेना आवश्यक होता है, जिसका इस मामले में पालन नहीं किया गया था।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























