सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका रोड पर एचडीएफसी बैंक के बगल में स्थित श्रद्धा क्लिनिक में आज रविवार शाम लगभग 8:00 बजे आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका रोड पर एचडीएफसी बैंक के बगल में स्थित श्रद्धा क्लिनिक में आज रविवार शाम लगभग 8:00 बजे आग लग गई। यह क्लिनिक डॉक्टर सुमन शुक्ला द्वारा संचालित किया जाता है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस घटना में क्लिनिक में रखी दवाइयां और अन्य सामान जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























