महराजगंज:खेत में मिला 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्रन में मचा सनसनी ,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा मामला सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा मामला सामने आया , जब मोहम्मदा सिवान के पास फोरलेन सड़क के समीप स्थित एक खेत में एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे एक स्थानीय ग्रामीण जब खेत की ओर गया तो उसे वहां लावारिस हालत में एक शव दिखाई दिया। उसने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है और न ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की सूचना की भी पड़ताल की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.