भारत ने बनाया ऐसा हथियार जो दुश्मनों के मिसाइलों और विमानों को पलक झपकते ही कर देगा खाक

ब्यूरो रिपोर्ट 

भारत ने वह कर दिखाया है जो कुछ ही देशों ने किया था। भारत ने 30 किलोवाट लेजर आधारित हथियार प्रणाली का उपयोग करके उन चुनिंदा देशों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत ने वह कर दिखाया है जो कुछ ही देशों ने किया था। भारत ने 30 किलोवाट लेजर आधारित हथियार प्रणाली का उपयोग करके उन चुनिंदा देशों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है, जिनके पास उन्नत लेजर हथियार क्षमताएं हैं। भारत ने फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट, मिसाइल और स्वार्म ड्रोन को मार गिराने की अपनी क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कल रविवार को किया। यह रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। भारत ने यह साबित कर दिया है कि वह भी किसी से कम नहीं है।

इस तकनीक को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। अब यह विभिन्न सैन्य प्लेटफॉर्म पर उत्पादन और तैनाती के लिए तैयार है। इस उपलब्धि के साथ, भारत, अमेरिका, चीन और रूस जैसे उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास नवीनतम तकनीक वाले लेजर हथियार हैं।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.