बलरामपुर:संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी उनकी जयंती पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी उनकी जयंती पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर उनके जीवन और विचारों पर चर्चा की। कई जगहों पर लोगों के लिए भोजन भी आयोजित किया गया।

शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने धूमधाम से 135वीं जयंती मनाई। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, बौद्ध धर्म गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम, महासचिव राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष लालजी लहरी और जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह ‘मोनू’, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, पूर्व महामंत्री अजय सिंह ‘पिंकू’, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, शासकीय अधिवक्ता पवन शुक्ला, डीपी सिंह बैस, तुलसीपुर विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ शुक्ला, विश्व मोहन द्विवेदी, सभासद नंदलाल तिवारी, नगर अध्यक्ष आनंद राज श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, धीरज मोदनवाल, सुभेंद्र मिश्रा ‘गौरव’, शिवम मिश्रा और निवर्तमान सभासद पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.