लोटन, सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थ नगर के लोटन कोतवाली कस्बे के प्रधान प्रदीप मोदनवाल ने स्थानीय पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थ नगर के लोटन कोतवाली कस्बे के प्रधान प्रदीप मोदनवाल ने स्थानीय पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीती रात लगभग दस बजे मेरे चाचा का लड़का आर्यन जिसकी उम्र चौदह साल है घर से खाना लेकर दुकान पर पहुंचाने जा रहा था

कि तभी कुछ दूर रास्ते में पुल पर बैठे एक दरोगा और चार सिपाही जो नशे में दुत थे वे सब आर्यन का रास्ता रोक कर पानी की बोतल और चखना लाने को बोले इस पर मेरे भाई ने यह कहकर मना कर दिया कि मुझे खाना पहुंचाने में देरी हो रहा है मैं पानी व चखना नही ला पांउगा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025
इसी बात को लेकर वहां मौजूद सभी पुलिस वाले बिदक गये और आर्यन को थप्पड़ से मारे और भागने पर पटक कर बुरी तरह से लातों से मारने लगे ।और मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे, किसी तरह से पीड़ित वहां से जान बचाकर भागा और परिजनों को अपनी व्यथा बताई। आज मेरे द्वारा
इस पूरे मामले की तहरीर लोटन कोतवाली में दी गई है।अब देखना होगा कि पीड़ित को कब न्याय मिलता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।