अम्बेडकरनगर :क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया 5.39 करोड़ का प्रस्ताव, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

अम्बेडकरनगर 

अम्बेडकरनगर विगत शुक्रवार को डवाकरा हाल परिसर में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक ब्लॉक प्रमुख विकास यादव की अध्यक्षता में हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर विगत शुक्रवार को डवाकरा हाल परिसर में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक ब्लॉक प्रमुख विकास यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सतत् विकास के मुद्दों पर विस्तार रूप चर्चा की गई। बैठक में गत वर्ष की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों ने सहमति जताई।इस दौरान 3 ग्राम प्रधानों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में विद्युत विभाग एवं खाद्य रसद विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा जिस पर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित कर सदन के माध्यम से नोटिस जारी कराई गई। सदन में जिला पंचायत सदस्य पुनीत गौतम ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माडरमऊ में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग किया। ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने कहा कि क्षेत्र का चतुर्दिक विकास कराना है प्राथमिकता है ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा उठाए गए समस्याओं के निराकरण का विशेष ध्यान रखें। क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में खराब सड़कों की मरम्मत एवं पाईप व टोटी को दुरुस्त करने की बात कही गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा प्रधानों से 5.39करोड़ की कार्य योजना का प्रस्ताव लिया गया। इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिंह खंड विकास अधिकारी जगन्नाथ चौधरी एडीओ पंचायत बृजेश वर्मा सूर्यकांत पांडे उपेंद्र पांडे आरएफओ शैलेश यादव सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आशीष राय पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक सिंह बैठक के लिए नामित सांसद प्रतिनिधि घनश्याम यादव विधायक प्रतिनिधि अजय गौतम एमएलसी प्रतिनिधि ज्योतींद्र नाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान तथा कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.