महाराजगंज:हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला गया भव्य शोभायात्रा व झांकी

महाराजगंज

महाराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में आज शाम को पूरे धूमधाम से निकाला गया हनुमान जी का शोभायात्रा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में आज शाम को पूरे धूमधाम से निकाला गया हनुमान जी का शोभायात्रा।इस दौरान लोग डीजे की धुन व भक्ति गीतों पर नाचते ,गाते ,झूमते नजर आए।

आज की शाम बजरंग बली के नाम व जय बजरंग बली एवम जय श्री राम के नारे लगाते हुए भक्तगण पूरे जोश व हर्षोल्लास के साथ लगाते हुए पूरे ठूठीबारी कस्बे में नाचते झूमते हुए नजर आए।

विशेष
•हनुमान जी के रूप में सजे धजे कलाकार लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। साथ ही साथ वानरसेना भी आकर्षक का केंद्र बना हुआ था।

शोभायात्रा कोतवाली रोड पर स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर नौतनवा रोड हुए हुए ,बायपास से गुजरकर पूरे कस्बे के मेन रोड से होते हुए वापस हनुमान मंदिर पर काफिला आकर रुका।

इस दौरान हनुमान मंदिर समिति के सदस्य, बजरंग दल के सदस्य, और बजरंग युवा दल के सदस्यों के साथ साथ अनेकों लोग शामिल थे। जिसमें धर्मवीर चौधरी, धीरज वर्मा , प्रताप मद्धेशिया, अर्जुन साहनी, अशोक, दीपू, केसरी नन्दन, आशुतोष, विनय,आदित्य निगम ,मुकेश निगम, सन्नी विक्की , हिमांशु जायसवाल, प्रिंस निगम, निखिल जायसवाल, अक्षय इत्यादि लोग शामिल थे।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.