सिद्धार्थनगर:जिला टास्क फोर्स टीम ने बाल श्रम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई,7 नाबालिग बाल श्रमिकों को चिन्हांकित कर उन्हें मुक्त कराया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स टीम ने बाल श्रम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शोहरतगढ़ में एक विशेष अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स टीम ने बाल श्रम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शोहरतगढ़ में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 7 नाबालिग बाल श्रमिकों को चिन्हांकित कर उन्हें मुक्त कराया गया। साथ ही 6 नियोजकों को मौके पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान बाल श्रम के खिलाफ निरंतर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि लगातार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर नियोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी के साथ एएचटीयू के आरक्षी आशुतोष सिंह, समरजीत चौरासिया और मानव सेवा संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर जय प्रकाश गुप्ता भी शामिल थे।

 

Voice Of News 24