CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

लखनऊ

CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11:30 बजे लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11:30 बजे लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जिनमें आवास और पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

बैठक में एक प्रमुख निर्णय यह लिया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल से जोड़ने का कार्य अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा किया जाएगा। इस निर्णय के तहत, यीडा द्वारा पूर्व में स्वीकृत प्रस्ताव को रद कर दिया गया है, ताकि एनएचएआइ द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जा सके और परियोजना को गति मिल सके।

यह निर्णय राज्य की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में सुधार और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एनएचएआइ के साथ इस काम के सौंपे जाने से उम्मीद जताई जा रही है कि कार्य में तेजी आएगी और सड़क नेटवर्क का बेहतर निर्माण हो सकेगा।

2-कार्यशील हाईटेक टाउनशिप परियोजनाओं, इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति-2005, 2014 और उप्र टाउनशिप नीति-2023 के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं और विकास प्राधिकरणों द्वारा स्वीकृत अथवा संचालित आवासीय परियोजनाओं में गृह कर, जल कर इत्यादि के संबंध में फैसले हुए हैं।

3-अयोध्या में मंदबुद्धि छात्रों के लिए 4000वर्ग मीटर जमीन ब्रम्हकुंड अयोध्या में नजूल गाटा-संख्या-695 को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को उपलब्ध कराने के संबंध में फैसले हुए।

4-अयोध्या में 300 बेड का चिकित्सालय के निर्माण के लिए पुराने सीतापुर आई हास्पिटल की भूमि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नाम ट्रांस्फर करने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है।

5-परिवहन विभाग के कर ढांचे में बदलाव किए जाने के संबंध में—नई अधिसूचना जारी की जाएगी।

6—प्रांतीय रक्षकदल के स्वयंसेवकों का भत्ता बढ़ाया गया।

7-हाथरस में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण

8-उत्तर प्रदेश हैंडलूम, पावरलूम सिल्क टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पालिसी-2017 के तहत छूटी इकाइयों को अनुदान दिए जाने के संबंध में

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.