बृजमनगंज:विश्रामपुर कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव,परीक्षा परिणाम, पुरस्कार वितरण और विदाई समारोह का हुआ आयोजन

बृजमनगंज

महराजगंज जिले के बीआरसी बृजमनगंज के विश्रामपुर कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव, परीक्षा परिणाम, पुरस्कार वितरण और विद्यालय के प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन खां के कुशल नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जिले के बीआरसी बृजमनगंज के विश्रामपुर कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव, परीक्षा परिणाम, पुरस्कार वितरण और विद्यालय के प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन खां के कुशल नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नेता इंसाफ अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार और प्रधान मोहम्मद शमी ने समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान, अलाउद्दीन खां सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके अलावा, फूल मालाओं से भी इन सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह सरस ने किया। इस अवसर पर अशरफ अली, इरफान अंसारी, सज्जू, मोहम्मद कैफ, समसुजोहा, ओम प्रकाश उपाध्याय, अजय तिवारी, खलीलुर्रहमान, पंकज गुप्ता, नागेंद्र चौरसिया, संत कुमार अग्रहरि, अनूप कुमार, अशफाक आलम सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा, समस्त ग्रामवासी, अभिभावक और छात्र-छात्राएं भी समारोह में शामिल हुए।विद्यार्थियों ने पुरस्कार और अंकपत्र प्राप्त करके खुशी जताई, और उनके चेहरे खुशी से चमक उठे

 

 

Voice Of News 24