बलरामपुर में आज से 5 दिन तक रहेगी बिजली कटौती ,रोज 3 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति

बलरामपुर

बलरामपुर के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत बिजली विभाग ने कमर कस ली अब नहीं होगी बिजली कटौती से परेशानी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत बिजली विभाग ने कमर कस ली अब नहीं होगी बिजली कटौती से परेशानी बताते चले की बलरामपुर में गर्मी के मौसम में आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए बिजली विभाग ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। 8 से 12 अप्रैल तक विभाग पेड़ों की टहनियों की कटाई करेगा। इस दौरान रोजाना सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

अधिशासी अभियंता बालकृष्ण के अनुसार 8 अप्रैल को कोर्ट फीडर के तहत जनपद न्यायालय के नए और पुराने परिसर में कटाई का काम होगा। 9 अप्रैल को सिटी लाइन फीडर पर कार्य होगा, जिसके कारण बलरामपुर टाउन, सिविल लाइन, पहलवारा, नीलकोठी और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं होगी।10, 11 और 12 अप्रैल को सिविल लाइन क्षेत्र में कटाई का काम किया जाएगा, इसमें बेकल उत्साही रोड, खम्हौवा, विशुनापुर, सिरसिया और अन्य आस-पास के क्षेत्र शामिल होंगे।

बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि उपभोक्ता अपनी जरूरी गतिविधियों की पूर्व तैयारी कर लें। विभाग का कहना है कि यह कार्य तेज हवाओं और तूफान से बिजली लाइनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे।

 

 

Voice Of N ews 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.