IPL 2025:बेंगलुरु ने 10 साल बाद #मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2025 का 20वां मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2025 का 20वां मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया। यह जीत बेंगलुरु के लिए वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ 10 साल बाद आई है। आखिरी बार 2015 में बेंगलुरु ने मुंबई को यहां हराया था।

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों पर 42 रन और तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम की ओर से अच्छा प्रयास किया, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

बेंगलुरु की गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि जोश हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2 विकेट लेकर मुंबई के बल्लेबाजों को बांधकर रखा।बेंगलुरु की ओर से बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन बनाए, वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.