लखनऊ में आईपीएल मैचों के दौरान मेट्रो की सेवा रात 12:30 बजे तक

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने मेट्रो सेवा की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने मेट्रो सेवा की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। आमतौर पर मेट्रो की अंतिम ट्रेन रात 10 बजे चलती थी, लेकिन आईपीएल मैचों के मद्देनजर इसे रात 12:30 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

इकाना स्टेडियम में होने वाले मैचों के दौरान, मेट्रो ट्रेन रात को देर तक चलेगी, ताकि क्रिकेट प्रेमी आसानी से स्टेडियम से मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकें। इसके साथ ही, मेट्रो स्टेशन और इकाना स्टेडियम के बीच लो फ्लोर फीडर बस सेवा भी उपलब्ध होगी। इन बसों से दर्शक आसानी से स्टेडियम से मेट्रो स्टेशन तक आ-जा सकेंगे।

1 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले पहले आईपीएल मैच के दौरान मेट्रो की आखिरी ट्रेन सीसीएस और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से रात 12:30 बजे रवाना होगी।

यह कदम आईपीएल मैचों के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे दर्शकों को मेट्रो के जरिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिल सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.