महराजगंज
महराजगंज के निचलौल शहर के थाना रोड पर आज शाम लगभग 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा के झोंके से एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: निचलौल शहर के थाना रोड पर आज शाम लगभग 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा के झोंके से एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना के समय, सौभाग्य से, पेड़ के नीचे कोई भी मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि, पेड़ गिरने से एक हीरो मोटरसाइकिल और एक ठेले पर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
पेड़ गिरने की घटना से स्थानीय लोग भयभीत हो गए। तेज हवाओं के कारण, क्षेत्र में ऐसे और भी पेड़ गिरने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन से पेड़ों की सुरक्षित कटाई और रखरखाव की मांग की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























