महराजगंज
महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में आज किसानों की मेहनत पर अचानक कहर बरपा। मनिकौरा, सेमरा और सोहरवलिया खुर्द के खेतों में भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में आज किसानों की मेहनत पर अचानक कहर बरपा। मनिकौरा, सेमरा और सोहरवलिया खुर्द के खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
दोपहर के समय अचानक लगी आग ने तेज पछुआ हवाओं के कारण तेजी से फैलना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने कई एकड़ में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के ग्रामीण भी सहम गए।
गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार थी, और किसान जल्द ही इसे काटने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस भीषण आग ने किसानों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों के चेहरे पर मायूसी और लाचारी साफ झलक रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तेज हवाओं और आग की भीषणता के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























