महराजगंज: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन

महराजगंज

महराजगंज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महराजगंज जिले के पांच ग्राम पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया है। । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महराजगंज जिले के पांच ग्राम पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया है। यह चयन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेज दी गई है।

जिला पंचायती राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 882 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 84 ग्राम पंचायतों के आवेदन पत्र पूर्ण पाए गए थे। इन आवेदन पत्रों के डाटा को फ्रीज करने के बाद कमेटी ने नौ महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर इन ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन किया। इन बिंदुओं में गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन और महिला हितैषी गांव शामिल थे।

इन सभी मानकों पर बेहतरीन कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया, जिनमें निचलौल ब्लॉक के बजहा उर्फ अहिरौली, पनियरा ब्लॉक के नेवास पोखर, नौतनवा ब्लॉक के भगवानपुर, सिसवा ब्लॉक के परसिया और नौतनवा ब्लॉक के हरपुर शामिल हैं। इन गांवों में पंचायत स्तर पर किए गए विशेष विकास कार्यों के कारण वे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

Voice Of News 24