सिसवा बाजार: बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर सबयां के एक बगीचे में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर सबयां के एक बगीचे में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव मिलने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में शव की पहचान सबयां उत्तर टोला निवासी 27 वर्षीय गोपी विश्वकर्मा के रूप में हुई। युवक दुबई में वेल्डिंग का काम करता था और लगभग एक साल पहले घर वापस आया था।

 मृतक की फाइल
मृतक की फाइल

गोपी की दादी इशरावती ने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और हर दिन सुबह खेत की ओर जाता था और शाम को वापस आता था। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी मीरा मायके में थी, और गोपी सुबह घर से बाहर गया था। कुछ समय बाद खेत से लौट रहे लोगों की नजर बगीचे में पेड़ से लटके शव पर पड़ी, और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

घरवालों का कहना है कि गोपी कुछ समय से परेशान था और बहुत कम लोगों से मिलता-जुलता था। घटना के बाद घरवाले बेहद दुखी हैं और लगातार रो रहे हैं।

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पुष्टि की कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गौर करना शुरू कर दिया है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.