महाराजगंज :छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर की निर्मम हत्या,परिवार में शोक की लहर

महाराजगंज

महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत के नगर पंचायत परतावल के स्थित महंत अवैधनाथ नगर में सोमवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी। पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत के नगर पंचायत परतावल के स्थित महंत अवैधनाथ नगर में सोमवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी। पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय संदीप मद्धेशिया उर्फ टिंकू के रूप में हुई है।

जानकारी क अनुसार बताते संदीप और उसका छोटा भाई किशन मद्धेशिया एक ही कमरे में सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। नशे में धुत किशन ने आपा खो दिया और संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल संदीप को तुरंत परतावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, मंगलवार सुबह इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया।

परिवार में शोक की लहर

मृतक संदीप तीन भाइयों में मझला था और घर पर ही जूते-चप्पलों की दुकान चलाता था। उसके परिवार में एक बहन भी है। एक और दुखद बात यह है कि संदीप का बड़ा भाई अमित उर्फ भोला, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है, पिछले तीन दिनों से लापता है। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। श्यामदेउरवा के थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.