बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा की भाजपा नेत्री एडवोकेट रंजना सिंह द्वारा खुर्जा के CWD इंटरनेशनल स्कूल मुंडाखेड़ा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय एवं राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का भ्रमण कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा की भाजपा नेत्री एडवोकेट रंजना सिंह द्वारा खुर्जा के CWD इंटरनेशनल स्कूल मुंडाखेड़ा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय एवं राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान बच्चों में देश के गौरवशाली इतिहास, भारतीय रेल की विकास यात्रा तथा हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की गाथाओं को जानने का उत्साह देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।

एडवोकेट रंजना सिंह ने बताया कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, देशभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा की भावना से भी समृद्ध किया जाए, ताकि वे एक सशक्त, संस्कारित एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












