सिद्धार्थनगर:राज्यसभा सांसद बृजलाल ने रेल मंत्री से मिलकर कपिलवस्तु तक रेल सेवा की मांग की

सिद्धार्थनगर

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन पर बांसी को जंक्शन बनाकर कपिलवस्तु तक रेल सेवा शुरू करने की मांग की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन पर बांसी को जंक्शन बनाकर कपिलवस्तु तक रेल सेवा शुरू करने की मांग की। बृजलाल का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्रों, आचार्यों और स्टाफ को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि भगवान बुद्ध के अनुयायियों और नेपाल के नागरिकों को भी यात्रा में सहूलियत होगी।

बृजलाल ने बताया कि वर्तमान में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्रों और अन्य व्यक्तियों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में कठिनाई होती है। साथ ही, लुंबनी आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं को भैरहवा हवाई अड्डे से यात्रा करनी पड़ती है। यदि कपिलवस्तु को रेल मार्ग से जोड़ा जाता है, तो यह न सिर्फ भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि नेपाल के नागरिकों के लिए भी यात्रा को सुलभ बनाएगा।

रेल मंत्री से मिलने के बाद बृजलाल ने यह भी बताया कि यह कदम क्षेत्र की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]