उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रेस वार्ता कर सरकार गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर आज एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर आज एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में सरकार के कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए योगी सरकार के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व को सराहा, जिसके तहत प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

इस संवाद में, योगी सरकार की 8 साल की यात्रा का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से 25, 26 और 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार द्वारा समग्र विकास कार्यों को लेकर ‘विकास उत्सव’ मनाया जाएगा। यह उत्सव विभिन्न सेक्टर्स के लाभार्थियों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के सम्मान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन कल से शुरू होगा।

प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी, जिसे सभी जानते हैं। उस समय राज्य की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद कमजोर था। किसानों की आत्महत्या, युवाओं का पहचान संकट और राज्य में लगातार अराजकता का माहौल था। वहीं, 2017 में सरकार बदलने के बाद तंत्र में सुधार और योजना के सही क्रियान्वयन से राज्य में व्यापक बदलाव देखने को मिला। अब वही उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ बन चुका है।

योगी सरकार के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 2017 से पहले कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश उपेक्षित था। हालांकि, राज्य कृषि प्रधान रहा है और उसके पास प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुर मात्रा थी। इन संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने के लिए सरकार ने कदम उठाए, जिसके परिणामस्वरूप अब कृषि क्षेत्र में 13.5% से अधिक की विकास दर देखी जा रही है। इससे प्रदेश की जीडीपी में 28% की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जैसे 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी, जिससे किसानों की स्थिति में सुधार हुआ। योगी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे प्रदेश के कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है।

इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान योगी सरकार की अन्य प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिनसे प्रदेश का हर क्षेत्र लाभान्वित हुआ है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.