हापुड़
हापुड़ बिस्मिल्लाह होटल के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने वाले तीन मुख्य आरोपियों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवाब खान व शादाब कुरैशी (निवासी बिजनौर) और अबूबकर (निवासी अमरोहा) के रूप में हुई है। तीनों को दोताई पुल नहर पटरी के पास से घेराबंदी कर दबोचा गया।
क्या था मामला: पूछताछ में सामने आया कि मृतक मोहसीन ने अपना पुश्तैनी मकान किसी अन्य को बेच दिया था, जिसे मुख्य आरोपी नवाब खुद खरीदना चाहता था। इसके अलावा पैसों के लेनदेन को लेकर भी दोनों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।












