ब्यूरो रिपोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने 24 मार्च 2025 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए जस्टिस यशवंत वर्मा से तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य वापस लेने का आदेश दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने 24 मार्च 2025 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए जस्टिस यशवंत वर्मा से तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य वापस लेने का आदेश दिया है। यह जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई एक सप्लीमेंट्री केस लिस्ट में दी गई।

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर, जस्टिस यशवंत वर्मा से न्यायिक कार्य तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया है, जब तक कि अगले आदेश न दिए जाएं। हालांकि, इस नोटिस में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि इस निर्णय के पीछे का कारण क्या है।
यह कदम न्यायपालिका में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन इसकी पृष्ठभूमि और कारणों पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं आई है।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया , देखिए वीडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/PBQe43FrOj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2025























