बलरामपुर:पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने पचपेड़वा थाना क्षेत्र में 20 मार्च 2025 को हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने पचपेड़वा थाना क्षेत्र में 20 मार्च 2025 को हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटे गए 3500 रुपए, वीवो V29 मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

पीड़ित अंसारुल आलम, जो बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया के निवासी हैं, 20 मार्च को विजयनगर डिग्री कॉलेज से पचपेड़वा रेलवे स्टेशन की तरफ पैदल जा रहे थे। गनेशपुर के पास तीन युवकों ने उन्हें लिफ्ट दी, और रमवापुर मोड़ पर सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल रोककर आरोपियों ने पीड़ित से 3500 रुपए और मोबाइल छीन लिया।

थाना प्रभारी सत्येंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पचपेड़वा-बढ़नी मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शादाब, महबूब उर्फ बब्बू और लाल मोहम्मद उर्फ ललवा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीड़ित को बाहरी व्यापारी समझकर लूटा था और मोबाइल को नेपाल में बेचने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आरोपियों से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर UP47L3409), तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया। पुलिस की तत्परता से इस लूट की वारदात का पर्दाफाश हुआ, और अपराधियों को पकड़कर न्याय के दायरे में लाया गया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.