बलरामपुर: बेली कला में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो घर जलकर खाक

बलरामपुर

बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेली कला में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जलकर पूरी तरह से खाक हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेली कला में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। आग की चिंगारी से हितकारी यादव और रामचंद्र यादव के घर जल गए, जिसमें उनके सामान जैसे चारपाई, राशन, कपड़े और अन्य घरेलू वस्तुएं राख हो गईं।

आग बुझाने के प्रयास में गांव के ही चन्दन कश्यप का हाथ झुलस गया, जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास भेजा गया।इस घटना के बाद हल्का लेखपाल राज महेंद्र यादव ने बताया कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रभावित परिवारों को जल्द ही राहत और मदद मिल सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.