बलरामपुर: हरिहरगंज चौराहे पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित, सदर विधायक पलटूराम और जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

बलरामपुर

बलरामपुर के देहात मंडल स्थित हरिहरगंज चौराहे पर होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के देहात मंडल स्थित हरिहरगंज चौराहे पर होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पलटूराम और विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने शिरकत की।

अतिथियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में प्रधान संघ के अध्यक्ष शांति भूषण शुक्ला, बाबा सेतुबंध तिवारी, बाबा आनंद तिवारी, प्रधान महेश मिश्रा, प्रधान राजेश कुमार शुक्ला, प्रधान तहसीलदार तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मनाते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना।

Voice Of News 24