महराजगंज
महराजगंज के परतावल नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड की चौथी बार नीलामी आयोजित की गई। इस नीलामी की प्रक्रिया तहसीलदार पंकज शाही।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के परतावल नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड की चौथी बार नीलामी आयोजित की गई। इस नीलामी की प्रक्रिया तहसीलदार पंकज शाही, तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी कन्नुप्रिया शाही की देखरेख में संपन्न हुई। नीलामी के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया भी मौजूद रहे।
नीलामी की शुरुआत 26.89 लाख रुपये से हुई, और पहले बोली की शुरुआत वार्ड नंबर 1 अम्बेडकर नगर के रोशन राजभर ने की। इसके बाद, वार्ड नंबर 10 शिव नगर के विपिन सिंह ने अपनी बोली लगाई, और फिर सिद्धार्थनगर के पारुल टिंबड़ेवाल ने तीसरी बोली लगाई।
आखिरकार, अंतिम और सर्वाधिक बोली 27.50 लाख रुपये विपिन सिंह द्वारा लगाई गई, जिसे उपस्थित अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया। इस तरह, टैक्सी स्टैंड का ठेका विपिन सिंह के नाम पर तय हो गया।नीलामी के दौरान प्रधान लिपिक नेसार अहमद, उपनिरीक्षक सुदामा यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कार्यालय सहायक सर्वेश सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह और कन्हैया साहनी भी मौजूद थे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























