सिद्धार्थनगर: हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर थाना मोहाना पुलिस ने सड्डा तिराहे से अभियुक्त सोल्हू उर्फ वीरेन्द्र को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त सोल्हू उर्फ वीरेन्द्र निबिहवा गांव का निवासी है और उस पर थाना मोहाना में दर्ज मुकदमा संख्या 47/2025 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपों में धारा 109, 191(2), 115(2), 351(3), 190, 103(1) बी.एन.एस. शामिल हैं।

गिरफ्तारी एएसपी सिद्धार्थ के निर्देशन और सीओ अरूणकान्त सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष मोहाना अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में मुख्य आरक्षी विनोद कुमार भारती, आरक्षी मनीष सिंह और नितिन पाठक भी शामिल थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस की लगातार चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है, जिससे इलाके में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]