सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में शुक्रवार रात को एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में शुक्रवार रात को एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। जहां एक युवक ने अपने 60 वर्षीय बड़े पिता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण जमीनी विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और साक्ष्य संकलन किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, ताकि उसे जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस जघन्य अपराध को लेकर आक्रोशित हैं।
इस प्रकार की घटनाओं के बीच यह सवाल उठता है कि जमीनी विवादों के कारण रिश्तों में इतनी दरारें क्यों पैदा हो जाती हैं, और समाज में हिंसा के इस स्तर पर पहुंचने से कैसे बचा जा सकता है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















